आजकल कोर्ट बाजी बहुत चल रही है. और कोर्ट बाजी मीडिया में बहुत फैसन में है . अपन को तो ये समझ नहीं आता की मीडिया को घटना के पहले ही कैसे पता चल जाता है की क्या होने वाला है और कौन मुजरिम है . कोर्ट को बाद में समझ आती है अपन को मीडिया पहले बता देते हैं बड़ी पंचायत हो गयी है . नहीं नहीं वो वाली नहीं सुप्रीम कोर्ट बड़ी पंचायत हो गयी है रोज की . सुबह उठो टीवी खोलो एक न एक पंचायत चालू मिलेगी *&^*&समझ नहीं आता के क्या करें आज राम है कल बलराम और परसों वही आदमी हराम हो जात...
संदेश
mission लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं
बचा लो महा मृतुन्जय
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
हमको तो आजकल बहुत सारे हल्ले सुने दे रहे हैं . कभी बर्ड फ़्लू का हमला, तो कभी स्वेन फ़्लू का अटक कभी ग्लोबल वार्मिंग का खतरा , कभी असमान में छेद क्या कहते हैं ये लोग कि ओज़ोन लयेर . कभी कीटाणुओं का अटैक . ग़रीब आदमी को तो ये धंदे करने के और अपना माल खपाने के इंटरनाशानल तरीके ज्यादा लगते हैं. नया शगूफा नहीं सुना अपने, आकाश से चट्टानें आ रही हैं प्रथ्वी से टकराने और सारी सृष्टि नष्ट होने वाली है. अब घबराहट में आप क्या करेंगे , इस चट्टान से दुनिया को बचाने के लिए आप कहाँ जायेंगे. कुछ साल पहले एक स्काई लैब आ रहा था पृथ्वी से टकराने और बहुत हल्ला मचा के दुनिया ख़तम. बेचारे ग़रीब आदमी ने खूब पूजा पाठ कराया , खूब मिन्नतें कि बचा लो , बच गए. खैर वो पुराना टाइम था . अब ग़रीब आदमी को थोडा थोडा समझ में आ रहा है कि माजरा क्या है ये सब.
साक्षरता मिशन
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
साक्षरता मिशन के सम्मलेन में चीफ गेस्ट ने कांफुजियाया अपने साथ आये दोस्त से . इस मिशन से एक बड़ा नुकसान हो रहा है भाई , साक्षरता के नाम पर सभी को बस अपना नाम लिखना पढना सिखा देते हैं. और उसके बाद साहूकार लोग अब कागज़ पर दस्तखत करवा लेते हैं. कोई कोरतबाज़ी हुई तो साहूकार साक्षरता का certificate पकड़ा देते हैं. बेचारा ये भी नहीं कह सकता कि वो अनपढ़ है. कागज़ में क्या लिखा है उसे नहीं पता साक्षरता का certificate जो है उसके पास.