संदेश

yoga लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

योगा का योग

आइए योगा सीखें पहले तो आप चड्डी में आ जाएँ, ताकि शुरु से ही योगा की फीलिंग्स आने लगें.  फिर नेट पर दो चार ठौ अच्छे वाले योगा इंस्टीट्यूट्स पता कीजिए जिनकी रेप्यूटेशन और रेटिंग बड़ी हो. और आपको जनरल नॉलेज भी चिपक जाए कि आजकल कौन सा योगा ट्रेंडी है. हॉट योगा या सौना योगा. पता कीजिए कहीं फॉग तो नहीं चल रहा. ये पुराना हो गया हो सकता है अब फॉगा चल रहा हो. आजकल लेटेस्ट की ही डिमाण्ड है. नहीं लेटने की कोई जरुरत नहीं. अब तो खड़े वाले भी आ गये हैं. कैलिस्थेनिक्स मिक्स अरे क्या नहीं समझे . बचपन में कभी पीटी नहीं की क्या फिजिकल ट्रेनिंग, उसका नया अवतार मार्केट में उतर चुका है बग फिक्स 0.0.5 वर्जन. उसी को थोड़ा मिला के . क्या करें दीदी, आजकल हर कस्टमर नया डिजाइन मांगता है. पूरी रेन्ज रखनी पड़ती है.   डांस योगा का भी काफी लेटेस्ट ट्रेण्ड है. संगीत का हमारे कल्चर में बड़ा योगादाना है. पार्टी से लेकर पाखाने तक हम इसे कहीं भी अकेला नहीं छोड़ते वैसे भी जब तक थोड़ा हल्ला-गुल्ला मस्ती मज़ाक ना हो , मूड सेट नहीं होता.   सौना आपको पूरा खोल देगा सॉरी स्पैलिंग मिस्टेक आपके पोर...